किन्नरों के दो गुटों में मारपीट
छपार। छपार क्षेत्र को अपना क्षेत्र बताते हुए किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हुई। दोनों ने अपना पक्ष रखते हुए थाने में कागजात जमा किए। शनिवार को पप्पी और मुस्कान उर्फ नावेद माया उर्फ जगपाल गांव ताजपुर के बाद जय भगवानपुर में शगुन मांग रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष से नेहा उर्फ मोहसीन व हिना उर्फ सोनू मांगने पहुंच गए। दोनों पक्षों का सामना होने पर अपना क्षेत्र बताते हुए मारपीट हो गई। दोनों ही थाने पहुंचकर हंगामा किया। एसडीएम सदर के आदेश की प्रतिलिपि दोनों पक्षों ने थाने में जमा कराई। प्रभारी निरीक्षक मौजूद न होने के कारण कोई फैसला नही हो सका। दोनों पक्ष हंगामा करते रहे लेकिन कोई सुनवाई न हो सकी।