फायरिंग कर दो लाख की रंगदारी मांगी
छपार। दो शराबी युवकों ने एक मकान में घुस कर फायरिंग कर परिजनों से दो लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
दतियाना निवासी सोनू और संदीप शराब के नशे में धुत होकर सुशील के मकान पर पहुंचे। आरोप है कि दो लाख रुपये की मांग की। उसके मना करने पर गालीगलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई की ओर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि तमंचे से फायर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी दोनों युवकों ने गाली व धक्का मुक्की की, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के भाई बिनोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया।