फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के वांछित आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि कल्याणपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार एवं सिपाही नदीम अहमद ने मुखबिर की सूचना पर भनवाड़ा रोड पर छापा मारकर गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी गुलजार पुत्र सीनू निवासी गांव नंगला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुलजार पर गोकशी, गुंडा एक्ट आदि के कई मामले पंजीकृत हैं। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गुलजार को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें