मोरना।
थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान में शनिवार शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में महिलाओं सहित कई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। तनाव की आशंका को लेकर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।