फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ट्यूशन पढ़ने े गई छात्रा रास्ते से ही लापता हो गई। इस संबंध में शहर कोतवाली पर मोहल्ला किदवईनगर निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी बेटी द्वारिकापुरी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। सोमवार को वह घर से साइकिल लेकर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, मगर लौटकर नहीं आई। तलाशने पर उसका सुराग नहीं मिल सका। पिता ने दो युवकों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होमगार्ड की चोरी हुई बाइक मिली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली परिसर से चोरी हुई होमगार्ड की बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि चोरी करने के आरोपी पहले से ही एक मामले में जेल में बंद हैं। शहर कोतवाली परिसर से 12 दिसंबर को होमगार्ड जयपाल सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने इस बाइक को बचन सिंह कालोनी से बरामद कर लिया। बाइक चोरी करने के आरोपी कार्तिक और केशव निवासी बचन सिंह कॉलोनी पहले से ही एक मामले में जेल में बंद हैं।

तीन बदमाशों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली और नईमंडी पुलिस ने तीन बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को कहना है कि ये किसी वारदात के लिए घूम रहे थे। नई मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एटूजेड चौराहे से शोएब पुत्र अलमुद्दीन निवासी संधावली को तमंचे समेत पकड़ा। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने बधाई मोड़ से कादिर पुत्र हारून निवासी सिखेड़ा तथा गहरा बाग से राजा उर्फ सलीम पुत्र नौसा पहलवान निवासी खालापार को भी तमंचों समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान से गाली-गलौज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लकड़संधा में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के रास्ते पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही रविंद्र पुत्र रामेश्वर ने प्रधान का विरोध करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

ई रिक्शा चालक को पीटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार में पीनना निवासी मनोज पुत्र सीताराम ने ई रिक्शा चालक अनीस के मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें