फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोजिल प्लंजर की दुकानों पर छापे, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। माइको बोस कंपनी से आए कर्मचारियों के साथ पुलिस ने मोहल्ला इस्लामनगर थानेश्वर मंदिर रोड पर नोजिल प्लंजरों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लेकर रिपेयर किए गए नोजिल कब्जे में लिए। टीम नोजिल की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को माइको बोस कंपनी से आए जांचकर्ता मोहम्मद अराफात, नितिन कुमार, रोबिन मलिक, मोहित पूनिया अपनी टीम के साथ थाने में पहुंचे। टीम ने पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला इस्लामनगर में रिजवान की दुकान में छापा मारकर रिपेयर किए गए नोजिलों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दुकानदार को पकड़कर थाने में बैठाया। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। टीम का कहना था कि खतौली में बड़े पैमाने पर कंपनी के खराब नोजिलों को रिपेयर कर कंपनी के डब्बे में पैक कर बेचा जा रहा है, जबकि दुकानदारों का कहना था कि कंपनी के खराब हुए नोजिल को वे सिर्फ रिपेयर करते हैं। छापेमारी के दौरान कुछ नोजिल कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर भूमिगत हो गए। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें