फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में बांधकर युवती से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर (फतेहपुर)। घर में घुसकर एक युवती को खंभे से बांधकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी ने पहले भी युवती के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने पीड़िता का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया है। मामला लगभग आठ दिन पहले का है।


मामला बकेवर थाने के एक गांव का है। पीड़िता ने बताया कि वह एक पखवारे पहले मां के साथ खेत चारा काटने गई थी। कुछ दूरी पर मामा के खेत हैं। मां किसी काम से मामा से मिलने चली गई थी। तभी पड़ोसी कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। चीख पुकार पर मामा और मां आ गए थे। आरोपी किसी को कुछ बताने पर धमकी देकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की थी। वह 12 जनवरी की शाम घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में कूदकर आ गया। आरोपी के साथ उसका एक और साथी था। दोनों ने हाथ पैर रस्सी से बांधे और उसे खंभे में जकड़ दिया। इसके बाद कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। कार्यवाहक एसओ अभय नारायण तिवारी ने बताया कि सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया था।

लेकिन पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। बाद में दुष्कर्म की तहरीर आई जिस पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

-पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कराया मेडिकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें