फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरपुर फायरिंग में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने नसीरपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों की ओर से हत्या के प्रयास का नामजद मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर अभी भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव में मंगलवार देर शाम ब्रजपाल और शहजाद पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। देर रात तक पुलिस गांव में जमी रही। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्रजपाल पक्ष की ओर से शादाब उर्फ ढोला, अमजद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दूसरे पक्ष की ओर से सितारा पत्नी शहजाद ने ब्रजपाल, भोला, अशोक, हरपाल, मदन के अलावा 10-12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने अमजद को गोली मार कर घायल किया तथा महिलाओं से मारपीट की है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों के बीच गत वर्ष मई माह से झगड़ा चला आ रहा है। ब्रजपाल के बेटे आकाश की हत्या हुई थी, जिसमें शहजाद पक्ष जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें