फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र देव हत्याकांड : संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छात्र देव की हत्या के मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। विश्वकर्मा एकता विकास सभा का एक प्रतिनिधि मंडल 19 जनवरी को मेरठ में आईजी से मिलेगा, उनके द्वारा केस के खुलासे और लापरवाह पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

मुकारी गांव के छात्र देव का 4 जनवरी की रात जागरण से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। 13 तारीख को उसका शव गांव में ही हिंडन नदी से बरामद हुआ था। इसको लेकर हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर बालैनी एसओ और एसएसआई लाइन हाजिर हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक केस का खुलासा करना तो दूूर हत्यारों के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। वहीं विश्वकर्मा एकता विकास सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डौला गांव में बुधवार को बैठक आयोजित कर केस के खुलासे और लापरवाह पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। निर्णय लिया गया कि पांच सदस्य की टीम अपने स्तर से मामले की जांच करेंगी। साथ ही 19 जनवरी को मेरठ में पहुंचकर एक प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलेगा और केस के खुलासे और लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। इस मौके पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, प्रदीप, प्रमोद, महेंद्र, रोहताश, अमित, अंकित, बाबूराम, सचिन पांचाल, रामनिवास, रामनाथ, मोहित, ब्रह्मसिंह, सोनू, रामकुमार, राजकुमार, प्रताप सिंह मौजूद रहे। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि केस के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें