फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय भगवान यादव ने बताया कि बुधवार को कांधला मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनीत पुत्र सुधीर निवासी मखमूलपुर बताया। जांच करने पर युवक से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ के बाद पुलिस ने विनीत का चालान कर दिया। दूसरे मामले में पुलिस ने राजपुर छाजपुर निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सोनू का किसी मामले में न्यायालय से वांरट जारी किया गया है। पुलिस ने वारंटी सोनू का चालान कर दिया। उधर, कस्बे के त्यागी केबल नेटवर्क द्वारा कस्बे में टीवी चैनलों का अवैध रूप से कर की चोरी कर प्रसारण किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आईआईआरएस के टीम लीडर कमल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि कस्बे के त्यागी केबल नेटवर्क द्वारा टीवी चैनल पर प्रसारण अवैध रुप से कर चोरी कर किया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें