मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव संधावली के ग्रामीण को कार में गोमांस सहित पकड़ लिया। पुलिस ने कार से एक क्विंटल गोमांस और उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इनाम पुत्र शरीफ निवासी गांव संधावली बताया। पशु चिकित्सक की जांच में मांस गाय का निकला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
11.68 करोड़ का भुगतान
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल द्वारा किसानों का 25 दिसंबर तक का 11 करोड़ 68 लाख रुपये का गन्ने का भुगतान गन्ना समिति को भेज दिया गया है।