खतौली।
देवबंद की रहने वाली शहीदा पत्नी दिलशाद शुक्रवार को रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली में मायके जा रही थी। महिला की सीट पर दो अज्ञात युवक बैठे थे। रास्ते में महिला की आंख लग गई। सीट पर बैठे दोनों अज्ञात युवक महिला का बैग चोरी कर लिया और मंसूरपुर में बस रुकने पर उतर गए। शहीदा की आंख खतौली में बस रुकने पर खुली। बैग गायब देख उसने शोर मचा दिया। पूछताछ करने पर चालक ने महिला को बताया कि दो युवक मंसूरपुर बैग लेकर उतरे थे। महिला के बैग में पांच हजार नगदी समेत सोने की चेन थी। पीड़िता की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। महिला के परिवार के लोग चोरों को तलाश करने में जुटे हैं।