कैराना।
पशु व्यापारियों द्वारा पुलिस को दी गई लूट की सूचना जांच में मारपीट की निकली। क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह मवेशियों का व्यापार करता है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह हरियाणा में मवेशी बेचकर कैराना से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। जब वह जगनपुर रजबाहे की पटरी पर पहुंचा, तो वहां पर पहले से खड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे जबरदस्ती रुकवा लिया। आरोप है कि शस्त्रों की नोक पर उससे 45,170 रुपये की नकदी लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। एसआई अमन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। मामला आपस में मारपीट का है।