फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सोने के कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सोने के कुंडल ठगे
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर)। ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उससे कुंडल ठग लिए। महिला ने ठगों का काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। मेरठ के दौराला निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी राममोहन विश्वकर्मा शनिवार दोपहर को खतौली में अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए आई थी। जानसठ रोड पर रेलवे के ओवरब्रिज के पास सावित्री देवी को दो युवक मिले। इन युवकों ने महिला को रोक कहा कि उसके परिवार के सामने कोई बड़ा संकट आने वाला है, जिसमें परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो सकती है। वे तांत्रिक क्रिया करता है। उनके परिवार के संकट को दूर कर सकते हैं। इसके लिए कुंडल उतारकर बिना पीछे मुड़े 20 कदम पर चलना है। महिला दोनों ठगों के झांसे में आ गई। महिला ने सोने के कुंडल उतारकर ठगों को दे दिए और बिना पीछे मुड़े आगे की ओर चली थी। इस दौरान दोनों ठग कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक नहीं मिले। पीड़ित महिला ने दोनों ठगों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें