मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी घर के अंदर बड़े पैमाने पर जुआ, सट्टे का कारोबार करता है। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद मेें घर के अंदर छापेमारी की, तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसके पास से तमंचा 3120 रुपयों सहित पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
बाइक सवार दो घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास शनिवार रात को कार की चपेट में आने से बाइक सवार दौराला निवासी सतीश पुत्र हरपाल व उसका साथी नीरज पुत्र हरेंद्र घायल हो गए। इस दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे दोस्तों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।