मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स में करीब तीन माह पूर्व महिलाओं ने करीब सवा किलो सोने से भरा बैग चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले में मेरठ के खरखौदा क्षेत्र की कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए मामले का खुुलासा कर दिया था, जबकि उनके चार साथी फरार थे। बुधवार को मामले में फरार चल रहा खरखौदा निवासी आरोपी उम्मेद जेल में इसी घटना में बंद महिलाओं की पैरवी के लिए आया था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने आरोपी उम्मेद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के जेवरात को बेचकर मिले एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी उम्मेद को पुलिस ने जेल भेज दिया है।