फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मामला पैसोंक के लेनदेन का विवाद निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामला पुलिस जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद निकला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही चार लोगों पर जंगल में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने तथा मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपियों ने वीडियो क्लिप वायरल करने तथा उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। दरोगा सुनील नागर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई। पता चला कि जिन पर आरोप लगाया है, उनमें से तीन लोगों के उसके पति पर पांच हजार रुपये उधार थे। पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए महिला ने उन पर झूठा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जांच पड़ताल के बाद तीन लोगों अंकित, अजय और दिनेश को पकड़ करके शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें