फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फांसी पर लटका शव बंद कमरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में महिला का फांसी पर लटका शव मिला
विज्ञापन

मोरना। विवाहिता का फांसी पर लटका शव बंद कमरे में मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मोरना के सरकारी अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी बाबू ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री सोनाली की शादी गांव बेहड़ा सादात में तीन वर्ष पूर्व अजीत पुत्र नैनसिंह से हुई थी। सोनाली का पति व सास कम दहेज लाने व कोई संतान न होने का ताना देकर सोनाली के साथ मारपीट करते रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अजीत अपनी ससुराल पहुंचा। अजीत ने ससुराल वालों से सोनाली के साथ झगड़ा होने की बात बताई तथा उसको वापस मायका लाने की बात कहीं, जिस पर सोनाली के भाई निखिल बेहड़ा सादात बहन के घर पर पहुंचा। निखिल ने घर के कमरे का ताला बाहर से लगा पाया। खिड़की से देखने पर उसने अपनी बहन को छत के पंखे से लटका पाया। निखिल ने बहन के गले से दुपट्टे का फंदा खोलकर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा सोनाली को मोरना व भोपा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें