भोपा। गादला गांव में दलित होमगार्ड की पिटाई से तनाव की स्थिति बनी है। देर रात तक दोनों ओर से सैकड़ों लोग थाने पर मौजूद है। दो दिन पूर्व भी दोनों समुदाय के बीच मारपीट का विवाद हुआ था।
भोपा क्षेत्र के गांव गादला निवासी जितेंद्र भोपा थाने पर होमगार्ड है। जितेंद्र रविवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के व्यक्ति की दुकान पर सामान खरीदने गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर दी। इसके बाद दलित समाज और दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। जिससे दोनों ओर से तनाव बढ़ गया। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर अपनी बात रखने के थाने आने को कहा। पुलिस ने होमगार्ड को डॉक्टरी के लिये भेज दिया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दो दिन पूर्व भी दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट का प्रकरण सामने आया था, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से तहरीर भी दी गयी थी। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि होमगार्ड की पिटाई का मामले की जांच की जा रही है। उधर, भोपा में चीनी मिल में गन्ना डालने गये सेवानिवृत्त अध्यापक पर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। अथाई निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक सुभाष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। गांव के दो युवकों पर उसके साथ मारपीट की।
हाईटेंशन लाइन से टस हुआ ट्रक, टायर फटे
भोपा। रविवार शाम शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी मुजाहिद भोपा में अपनी कैंटर गाड़ी में लकड़ी भर कर दिल्ली के लिए चला था। जैसे ही उसने गाड़ी को थोड़ा पीछे हटाया तो हाईटेंशन लाइन के नीचे लटके तार टच होने से गाड़ी में करंट का झटका लगा। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। करंट के झटके से गाड़ी के टायरों में पंचर हो गया।