फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर 83 हजार ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक युवक से दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 83 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
शहर कोतवाली के गांव बेहड़ी के गफ्फार पुत्र जहूर के साथ यह ठगी हुई। उसने पुलिस को बताया कि देवबंद और लद्दावाला के आरोपियों ने यहां रुड़की रोड पर दफ्तर खोला रखा है, जो कि विदेश में नौकरी लगवाने की बात करते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दुबई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 83 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसे 15 जनवरी को एक वीजा दिया, जिसे ऑनलाइन चेक कराया, तो वह फर्जी निकला। विजा लेकर पीड़ित आरोपियों के आफिस गया, तो वह वहां नहीं मिले। अब आरोपी उसे रुपये नहीं लौटा है तथा रुपये मांगने या कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें