फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों से मारपीट, कुंडल लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रेलवे स्टेशन पर किन्नरों के साथ खानाबदोश परिवार के युवकों ने मारपीट कर दी। आरोपी उनके कानों से सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए। जीआरपी ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार को चुन्नी और गूंगी नाम के दो किन्नर रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। इसी दौरान गांव शेखपुरा में रहने वाले खानाबदोश परिवारों के कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें किन्नर घायल हो गए। पीड़ित किन्नर जीआपी थाने पहुंचे और बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनके कानों से सोने के कुंडल भी लूटकर ले गए। जीआरपी ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें