रतनपुरी/खतौली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि एसआई सतेंद्र पाल सिंह, एसआई संजय राणा, सिपाही बिजेंद्र सिंह और मुकेश कुमार आदि ने मुखबिर की सूचना पर भनवाड़ा निवासी शाहिद पुत्र सलामतुल्लाह के गन्ने के खेत में छापा मारा। पुलिस को देखकर गोकशी करने वाले चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से करीब दो क्विंटल गोमांस, गाय की एक खाल, खुर एवं कुल्हाड़ी, छुरी, लकड़ी का गुटका आदि बरामद हुए है। पुलिस ने मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक सुधीर कुमार को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की है। पुलिस ने बरामद गोमांस को जमीन में दबवा दिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।