फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने गोकशी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी फरार हो गया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस ने सरवट पीर पर दुकान पर गोकशी की सूचना पर छापा मारा। मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वाजिद व नवाब निवासी खालापार तथा अपने फरार साथी का नाम सलीम निवासी न्याजुपुरा बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 200 किलो गोमांस, उपकरण व एक तमंचा बरामद किया है।
ट्रेन से गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। नरा जड़ौदा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। घायल बुलंदशहर जनपद के गांव पहासु निवासी सत्तार पुत्र अब्दुल शकूर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शादी समारोह में मारपीट
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार पर बराती पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सरधना क्षेत्र के गांव सुरानी निवासी विकास पुत्र सुदेश पाल ने नई मंडी पुलिस को तहरीर दी। बताया की वह परिवार के साथ शेरनगर में शादी समारोह में आया था । आरोप है कि शादी में ही शामिल छपार क्षेत्र गांव रई निवासी मनीष पाल ,ओमपाल , सचिन , अमर पाल , सतपाल आदि ने लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला करते हुए उसे और परिजनों को घायल कर दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। दुर्घटना के आरोपी की तलाश में दिल्ली के बदरपुर थाने की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ वापिस लौट गई।
दो का चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला लद्दावाला निवासी नदीम पुत्र इस्लाम को पत्नी के साथ मारपीट करने और सूजडू निवासी आश मौहम्मद पुत्र फतेह मौहम्म्मद को पडौसी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है।
दो भाइयों पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टीला निवासी देवीराम पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि मौहल्ले के ही पप्पन, संदीप आदि पांच लोगों ने लाठी-डंडों से उसके पुत्र सचिन व जोनी पर हमला कर घायल कर दिया।
युवती की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव बहेडी निवासी युवती शिखा की अचानक मौत हो गई। उसके पिता राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी तीन साल से टीबी से पीडित थी। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
-
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने न्याजुपुरा निवासी शाहिद पुत्र सगीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विदेश में नौकरी दिलवाने और भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका है। वह मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

टीटीई से मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग के टीटीई गोपाल चौधरी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। टीटीई गत रात डयूटी पूरी करके स्टेशन से अपने घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के सामने से ही बाइक सवार तीन बदमाश उससे मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें