फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो पति को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक कथित प्रेमी ने युवती की अश्लील वीडियो बना कर उसके ससुराल वालों के यहां भेज दी। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के साथ यह घटना हुई। एक युवक से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि तब युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी। अब परिजनों ने युवती का निकाह कर दिया है। युवती ने युवक से संबंध खत्म कर लिए थे। आरोप है कि युवक ने युवती को बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो उसके पति और ससुराल वालों को भेज दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया है, सिजसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफिस से तीन लाख चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में चोरों ने एक ऑफिस का ताला तोड़ कर तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। नई मंडी के वकील रोड निवासी दीपक भूषण ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसके भाई अनिल गर्ग का बैंक रोड पर ऑफिस है, जिसमें गल्ले में तीन लाख रुपये रखे हुए थे। आरोप है कि रात्रि में चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें