फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को कार में डालकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में युवकों को डालकर ले गए
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान निवासी दो युवक समीम पुत्र अकबर व नासिर पुत्र जाजू बृहस्पतिवार की शाम के समय मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में अपने रिश्तेदार मरीज का खाना लेकर गए थे । जैसे ही वे खाना देकर मेडिकल गेट पर बाहर आए। एक बिना नंबर की सूमो आई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर दोनों युवकों को कार में बैठा लिया। आसपास के लोग यह नजारा देखकर जैसे ही गाड़ी के पास पहुंचे, तो कार सवारों ने कहा कि वह पुलिस है और उन्हें पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। मंसूरपुर पुलिस इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है इन दोनों युवकों को मेरठ पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें