मुजफ्फरनगर। सूजडू गांव से लापता हुआ सब्जी विक्रेता दौराला में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। शहर कोतवाली पर तीन दिन पहले सूजडू निवासी राशिद पुत्र यासीन ने सूचना दी थी कि उसका भाई आसिफ घर से सब्जी लेने के लिए कूकड़ा मंडी के लिए निकला था, मगर लौट कर नहीं आया। उसने गांव के ही तीन लोगों पर उसके भाई का अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि लापता हुआ आसिफ मेरठ के कसबा दौराला में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस बरामद हुए युवक से पूछताछ की तैयारी में जुटी है। उधर, शहर कोतवाली पर मौहल्ला नयाबांस निवासी दिलशाद खान ने बताया कि उसका बेटा फरमान गत 18 जनवरी की शाम घर से बाजार गया था। जिसके बाद उसका पुत्र लापता हो गया और घर नहीं लौटा। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है