फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव कितास में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र महेंद्र और नीरज पुत्र पृथपाल ट्रैक्टर से गन्ने लेकर जा रहा था। रास्ते में अनुज पुत्र शिवकुमार उनके ट्रैक्टर के पास से गुजरा। धर्मेंद्र ने पीछे बिना देखे ट्रैक्टर से नीचे थूक दिया। थूक अनुज पर जा गिरा. जिसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे अनुज के पिता शिवकुमार ने बेटे संग मिलकर धर्मेन्द्र और उसके साथी नीरज पर हमला कर दिया। दोनों ओर के लोगों को चोटें आई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चारों लोगों अनुज व शिवकुमार और दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र और नीरज को हिरासत में लिया। पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें