फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर गया सनमाइका से भरा ट्रक रास्ते से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लाखों रुपये का सनमाइका भरकर बिजनौर भेजी गई पिकअप गाड़ी रास्ते से ही लापता हो गई। दो दिन तक तलाश करने के बाद फर्म मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिव ओम एंटरप्राइजेज पुरानी सब्जी मंडी राकेश टॉकीज के प्रोपराइटर संजीव कुमार बुधवार को सहारनपुर प्लाइवुड, ग्लास एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सनमाइका से भरी पिकअप गाड़ी के लापता होने की जानकारी दी। संजीव ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात लगभग सवा 8 बजे सनमाइका भरवाकर गाड़ी को कीरतपुर बिजनौर के लिए रवाना किया था। 31 अक्तूबर की सुबह लगभग 10 बजे कीरतपुर से फोन आया कि उनके पास गाड़ी नहीं पहुंची है। जिस पर उन्होंने गाड़ी की तलाश की। लेकिन गाड़ी का कहीं पता नहीं चल सका। चालक साहिल को फोन करके पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी तबयित खराब हो गई थी, गाड़ी को सहायक ड्राईवर सद्दाम लेकर गया है। इस मामले में उन्होंने मंडी कोतवाली में तहरीर दी है। संजीव ने ज्ञापन देकर मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहित ठकराल, अनिल गुप्ता, वरुण गांधी, चिराग छाबड़ा, सुहैल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें