फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के कांधला रोड पर रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मार पीटकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
बागपत जनपद के छपरौली के गांव कुर्डी निवासी इस्लाम की पुत्री अकबरी ने तहरीर देते हुए बताया कि तीन माह पहले उसका निकाह कस्बे के बड़ौत रोड निवासी साजिद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसके पति ने उसे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सलीम की दूसरी पत्नी है। निकाह के समय में वह अपने साथ सोने चांदी के आभूषण व 11 हजार की नकदी लेकर आई थी। जेवरात, नकदी भी उसके पति के पास है। अकबरी ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें