फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के घर जाकर पिता पर तमंचा ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के घर जाकर पिता पर तमंचा ताना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एकतरफा प्रेम के चलते युवक अपने साथी के साथ शराब के नशे में युवती के घर पहुंच कर हंगामा किया। तमंचे दिखा कर युवती के पिता को उसके साथ बेटी की शादी कराने की धमकी दी। आरोप है कि रंगदारी भी मांगी और इस दौरान फायर भी किया, मगर गोली मिस हो गई। शोर मचाने पर आरोपी तमंचा छोड़ कर फरार हो गया। देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । युवती की पिता की ओर से दोनों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी आरोपी युवक एक मोहल्ले की युवती से एकतरफा प्रेम करता है। सोमवार देर रात आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ युवती के घर पहुंच गया। उसके पिता से शादी की बात की। युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और शादी न करने की हालत में जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के पिता पर फायर किया, मगर गोली मिस हो गई। इस दौरान उसने रंगदारी भी मांगी। शोरशराबा सुन कर लोगों के एकत्र होने पर दोनों आरोपी युवक तमंचा छोड़ कर फरार हो गए। रात में ही पीड़िता पिता ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रंगदारी का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें