विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी ममता ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी मेरठ के ब्रहमपुरी निवासी नरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराली उसका उत्पीड़न करते थे, जिस कारण वो अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि मंगलवार को उसका पति, सास व तीन अज्ञात लोग उसके मायके में आए और उसके साथ मारपीट करते हुए हत्या करने का प्रयास किया। शोरशराबा सुनकर लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।