फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में विवाद में बहन और बहनोई पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के विवाद में बहन और बहनोई पर हमला, एक बंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकान के विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर बहन और बहनोई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
नई मंडी कोतवाली के गांधी कालोनी निवासी हृदयेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साले प्रदीप उर्फ गौरी से उसका मकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि प्रदीप अपने दो साथियों के घर आया और उसके और पत्नी के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दो आरोपी वहां से फरार हो गए, जबकि एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बच्चे की हत्या का किया प्रयास
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। जिसमें बताया गया कि मीरापुर के गांव सिकंदरपुर की महिला को दो अगस्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी वार्ड में ही हैं।
विज्ञापन

युवक ने आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर। रामपुरी मौहल्ले में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक संजय यहां अपनी मौसी के पास रह रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, सिविल लाइन थाने पर दी गई सूचना में सरवट निवासी वृद्ध ने अपने पुत्र पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें