फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड़ के विवाद में संघर्ष, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरोड के विवाद में संघर्ष, दस लोग घायल
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में एक पक्ष से दस लोग घायल हो गए। फायरिंग होने से जंगल गूंज गया और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोरना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद में वर्षों से दो पक्षों के बीच जंगल की चकरोड का विवाद चला आ रहा है, जिसमें सुभाष पुत्र दिलेराम ने अनेकों बार जानसठ तहसील के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। विगत दिनों सुभाष ने न्याय न मिलने पर जानसठ तहसीलदार मनोज कुमार के सामने ही पूरे परिवार पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया था। सोमवार शाम को पांच बजे एडीओ चंद्रप्रकाश व एडीओ एग्रीकल्चर भारतवीर मौके पर जांच करने के लिए गए थे। टीम जांच करने में लगी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजपाल पुत्र तिलकराम अपने परिवार के लोगों के साथ रायफल, तमंचों व लाठी डंडों के साथ मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग होने से दोनों अधिकारी अपनी टीम सहित मौके से चले गए। सुभाष पुत्र दिलेराम ने बताया कि ज्ञानसिंह, राजपाल, रणवीर, महावीर, यशवीर पुत्रगण तिलकराम ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में सुभाष सहित नीटू, राजकुमार, रामकुमार, राजू पुत्रगण जगपाल, जगपाल पुत्र दिलेराम, जोगिन्द्र पुत्र जयपाल, पंकज पुत्र सुरेशपाल, अंकुश पुत्र राजवीर, सरेशपाल पुत्र रफल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की भीड़ भी पुलिस के पहुंचने पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को मोरना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल जगपाल, नीटू, अंकुश, सरेशपाल, राजवीर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना ककरौली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। पीड़ितों द्वारा तहरीर दिए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोरना बीपी सिंह ने बताया कि एक पक्ष सुभाष द्वारा डीएम को शिकायत की गई थी, जिसकी जांच मोरना एडीओ कृषि भारतवीर सिंह को सौंप दी गई थी। सोमवार देर शाम वे टीम के साथ गांव दरियाबाद के विवादित रास्ते पर जांच करने पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी तथा कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें