बाइक चोर गिरोह का सरगना सोना दबोचा
खतौली। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की एक बाइक और चाकू भी बरामद किया है।
इंस्पेक्टर केपी सिंह ने प्रेसवार्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक बदमाश मंडी चौकी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सोना उर्फ तनवीर पुत्र जाकिर बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोना एक बाइक चोर गिरोह का सरगना है। यह अपने गिरोह के साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ सहित कई जिलों में वाहनों की चोरी कर चुका है। इस पर कई आपराधिक मामले थाना खतौली में दर्ज हैं। पुलिस को इस बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने बदमाश सोना को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।