फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर अधिवक्ता के परिवार पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर अधिवक्ता के परिवार पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शांतिनगर में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर आरोपियों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट व फायरिंग में अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आरोपी अधिवक्ता की बेटी की जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पड़ोसी विनोद, पत्नी रीना व उनके बेटे अमन व राहुल आए दिन डीजे पर तेज आवाज में देर रात तक अश्लील गाने बजाते हैं। इसके चलते अधिवक्ता माइग्रेन से भी ग्रस्त हो गए हैं। कई बार कहने के बावजूद आरोपी नहीं माने। पीड़ित के अनुसार 14 मार्च की रात उसने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा तो सभी आरोपी अपने अन्य साथियों देवेंद्र, अभिषेक, डोली व श्रीराम के साथ घर में घुस आए और अधिवक्ता व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसमें अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए अधिवक्ता की बेटी की जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की गुहार पर एसएसपी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन करने को लेकर भिड़ा प्रेमी युगल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में करीब चार साल से एक साथ रह रहा प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के धर्म परिवर्तन को लेकर आपस में भिड़ गया। थाने में भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद निवासी एक समुदाय की युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से देवबंद निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ चल रहा था। करीब चार साल से यह प्रेमी जोड़ा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। इस अवधि में दोनों के एक बच्चा भी हुआ। प्रेमी जोड़े के अनुसार, एक साथ रहने के दौरान दोनों ने ही एक दूसरे का धर्म परिवर्तन करने की बात की थी, लेकिन एक साथ रहते हुए चार साल बीतने के बावजूद न तो युवती ने धर्म बदला और न ही युवक इसके लिए राजी हुआ। इसके चलते कुछ दिनों से दोनों के बीच तकरार चल रही थी। आखिरकार रविवार सुबह दोनों के बीच का यह विवाद थाने पहुंच गया। प्रेमी जोड़े ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर धर्म परिवर्तन को लेकर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद की स्थिति रही। घंटों हंगामे के बाद आखिरकार एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने दोनों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए मना कर घर लौटा दिया, तब कहीं जाकर विवाद शांत हुआ। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें