फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के एक गांव में एक महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी विसराम पिछले कई महीने से महिला से अश्लील हरकतें कर रहा था। 12 मार्च की रात महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात लगभग 2 बजे विसराम महिला के घर में घुस गया। महिला ने विसराम को घर में देख शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 13 मार्च को जब उसका पति घर आया तो महिला ने सारी बात पति को बता दी। उसके बाद महिला अपने पति के साथ महिला थाना नूंह पहुंची और महिला पुलिस को इस बारे में शिकायत की।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला पुलिस थाना प्रभारी सुशीला कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में महिला पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें