फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड से 15 हजार की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड से 15 हजार की नकदी लूटी
विज्ञापन

जानसठ।
गांव अहरोड़ा के रास्ते में बाइक से घर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों व चाकू के बल पर 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव अहरोड़ा निवासी रिंकू पुत्र कटार सिंह मेरठ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की शाम को रिंकू मेरठ से अपना वेतन 15 हजार रुपये की नगदी लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास रजवाहे के निकट पहुंचा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिंकू को तमंचों व चाकू दिखाकर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने रिंकू से 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर रिंकू को घायल कर दिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को लूट की तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि गार्ड ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें