फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में दो लुटेरे दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
विज्ञापन

भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस गंगनहर पटरी नंगला बुजुर्ग के पास गश्त कर रही थी। रूड़कली मार्ग की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आए। रोकने पर वे पुलिस पर फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों गुफरान रूड़कली व आदित्य निवासी मेघाखेड़ी को दबोच लिया। बताया कि पांच मार्च को दिलशाद किशनपुर अपने नाना रूस्तम व मामा खुशनसीब निवासी पटौली के साथ नंगला बुजुर्ग में शादी कार्यक्रम में गये थे। देर शाम वापस लौटते वक्त गुफरान, आदित्य व दीपक निवासी मेघाखेड़ी ने हमला कर तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए थे। जौली नहर पटरी पर 19 फरवरी को कम्हेड़ा निवासी मौहम्मद सहूद से 60 हजार और मोबाइल भी इनके द्वारा लूटे गए थे। गुफरान व आदित्य ने मुजफ्फरनगर के एक व्यापारी से भी लाखों रुपये की लूट की योजना बनाई थी। आदित्य उस व्यापारी के यहां ड्राइविंग करता था। गुफरान के पास एक बाइक थी। जिस पर पुलिस लिखा हुआ था। इस बाइक से घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों से लूटी रकम के 62 सौ रुपये सहित दो तमंचे, दो कारतूस, एक बाइक भी बरामद की है। फरार बदमाश दीपक की टोह में पुलिस लगी हुई है। उधर, भोपा में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए पेड़ कटाई का कार्य चल रहा है। रविवार रात्री दो लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में मार्ग पर पड़ी किमती लकड़ी को चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने रहकड़ा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। वन रक्षक प्रवेश कुमार, वन दरोगा खुर्शीद अहमद ने दोनों आरोपियों कृष्णपाल मौहम्मदपुर माजरा,प्रदीप कुमार कासमपुरा के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

यज्ञ के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
भोपा। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इसके बाद कॉलेज में बैठक भी हुई, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र कुमार राठी, युगान्तर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठी, श्यामलाल, देवव्रत, महिपाल सिंह, चन्द्रपाल, अचल बाबू, शिवकुमार, ब्रजपाल, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार मांगने पर दिव्यांग से मारपीट
भोपा। पैसे मांगने पर दिव्यांग को मारपीट कर घायल कर दिया है। मोरना निवासी दिव्यांग जावेद का आरोप है कि ककराला निवासी दो युवकों पर उसके 50 हजार रुपये है। रविवार को जब उसने दोनों लोगों पर तगादा किया तो आरोपियों ने मोरना ककराला मार्ग पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें