फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट, बीस हजार रुपए छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। छपार से कार द्वारा अपने गांव जा रहे युवक को रास्ते में रोककर चार युवकों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने 20 हजार रुपये भी छीन लिए। गांव खिंदडिया निवासी सत्यबीर ने बताया कि उसका पुत्र संदीप अपनी कार द्वारा छपार से गांव वापस आ रहा था। रास्ते में उसे चार युवकों ने रोक लिया और मारपीट की। इस दौरान पीड़ित की जेब से बीस हजार रुपये गायब हो गए। चारों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते हुए गाड़ी का शीशा भी तोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता सत्यबीर ने बिटटू व भय्यन निवासी गांव सिमरती थाना छपार व दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
छपार। मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपयों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव कासमपुर पठेड़ी निवासी अय्यूब ने बताया कि वह काफी दिनों से अपने बेटों के पास जानसठ में रह रहा था। बुधवार को पड़ोसी ने फोन से सूचना दी कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। अय्यूब अगले दिन गांव पहुंचा तो मकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाके देखा तो संदूक आदि के सभी ताले टूटे हुए थे। देखने पर पता चला कि लगभग डेढ़ लाख रुपयों के सोने चांदी के जेवर, एक रंगीन टीवी व सात हजार रुपए की नगदी चोरी की गई हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें