फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में सांप्रदायिक बखेड़े से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश में दो समुदाय के युवक भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर चल रही नुमाइश में बृहस्पतिवार देर रात दो समुदाय के युवक मामूली कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष में चार युवक सिर फूटने से लहूलुहान हो गए। पुलिस ने बीचबचाव कराते हुए घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही मौके से कई युवकों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद हिरासत में लिए गए युवकों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में चार जून से चल रही नुमाइश अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही नुमाइश में अब लोगों की भीड़ भी जुटने लगी है, जिससे मेले में रौनक बढ़ती जारी है। इसी दौरान बृहस्पतिवार देर रात दो समुदाय के युवकों के बीच हुए मारपीट ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया, जिससे पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नुमाइश मेले में जावेद व हारूण ने हलवा-पराठा का स्टॉल लगाया हुआ है, जिसके पास ही दूसरे समुदाय के युवकों ने टी-स्टॉल लगा रखा है। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। संघर्ष में दोनों पक्षों से चार युवक सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गए। उधर, किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की सूचना दे दी, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर के तीनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेते हुए स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद घायल चारों युवकों का मेडिकल करा दिया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही दोनों पक्षों के लोग रात से ही समझौते की कवायद में जुट गए, जिसमें शुक्रवार सुबह आखिरकार दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने आगे आते हुए उनके बीच समझौता करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें