फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो नामजद आरोपियों को तलाश करने में जुटी है। क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने बुधवार को थाने में तीन युवकों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी युवकों ने गैंगरेप करते हुए मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप भी बनाई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य नामजद आरोपी गांव निवासी पड़ौसी प्रवीण पुत्र सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


करंट से संविदा लाइनमैन झुलसा
जानसठ। गांव कवाल में खंभे पर चढ़कर बिजली के तारों को ठीक करते समय अचानक करंट लगने से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव कवाल निवासी अशरफ पुत्र नईमुददीन नंगला बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्य करता है। बृहस्पतिवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पुलिस चौकी के खंभे पर से फ्यूज जोड़ने के लिए शटडाउन लेकर अशरफ तारों को ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक तारों में हाई वोल्टेज करंट आ गया, जिससे लाइनमैन झुलसकर नीचे गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें