फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर और साले पर जान लेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। दामाद ने अपने भाईयो के साथ मिलकर ससुर और साले को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गम्भीरावस्था में ससुर को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया। गुस्साऐ परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली के गांव अंती निवासी शफी की पुत्री का निकाह चार वर्ष पहले छपार निवासी शौकीन पुत्र यामीन से हुआ था। आरोप है कि मंगलवार सुबह उसकी पुत्री के साथ जेठ मोमीन ने अभद्रता की। विरोध करने पर मोमीन और उसके छोटे भाई जीशान ने उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। पीडिता ने फोन कर अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीडिता के पिता शफी व भाई बाबर छपार पहुंचे तो दामाद शोकीन अपने दो भाईयों के साथ मिलकर दोनो के साथ जमकर मारपीट करके ससुर को गम्भीर घायल कर दिया, जबकि साले बाबर ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने ससुर शफी को गम्भीरावस्था में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। गुस्साऐ परिजनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरूद्ध जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र राठौर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के आश्वासन पर ही परिजन शांत हुए।

एक्सीडेंट कर भाग रहे कार चालक को दबोचा
छपार। नशे में धुत एक इनोवा कार चालक ने पानीपत से मुजफ्फरनगर तक कई एक्सीडेंट किये ओर कार के टायर फटने पर भी उसे रिमों पर ही दौडाता रहा। उसे बड़ी मुश्किल से बरला पुलिस ने पकड़ लिया। रुडकी के एक कार मालिक ने थाने में तहरीर दी है। हरिद्वार स्थित एक आश्रम की इनोवा कार किसी कार्य से पहले दिल्ली गई। वहां से चालक कार लेकर पानीपत पहुंचा। वहां से किसी दानदाता ने साधुओं को कपडे दान किये थे उन्हें कार में लादकर चालक सोमवार रात्रि हरिद्वार के लिए चला था। कहीं रास्ते में उसने नशा कर लिया। शामली जनपद से आगे उसने कोई एक्सीडेंट कर दिया, लेकिन रुका नहीं। फिर मुजफ्फरनगर हाईवे पर एक स्विफ्ट कार से टकराया, जहां कार कार का अगला टायर फटकर रिम से अलग हो गया। वह रिम पर कार दौडाता रहा। पीछे से 100 नम्बर कार पीछा कर रही थी। बरला पुलिस चौकी के सामने अवरोध कर उसे रोककर पकड लिया। पुलिस का कहना है कि कार के रिम सडक पर रडने से आग लग रही थी। बडा हादसा भी हो सकता था। चालक ने बताया की वह हरिद्वार के मंगल आश्रम में कार चलाता है वह भुवन चन्द जोशी थाना लोहा घाट जनपद चम्पावत का रहने वाला है। उसके विरुद्ध स्विफ्ट कार मालिक प्रशांत त्यागी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


साधकों को योग कराया
शाहपुर।गांव सोरम में नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्रियाएं कराई गयी । कार्यक्रम में 70 लोगों ने भाग लिया । खेल प्रशिक्षक मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि योग के माध्यम से मानव का शरीर निरोगी रहता है। इस दौरान ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , राजपाल सिंह डायरेक्टर , तेजपाल सिंह , कृष्ण कुमार पहलवान , मास्टर सुरेंद्र सिंह , अजीत सिंह , डॉक्टर राजीव कुमार व ओसामा आदि मौजूद रहे ।

हत्यारोपी ससुर ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। शामली की मेघा हत्याकांड में आरोपी ससुर सुशील सिंघल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया आरोपी ससुर को अदालत ने जेल भेज दिया। बुढाना निवासी मेघा की शादी वर्ष 2014 में शामली निवासी अमर सिंघल के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति, सास-ससुर, ननद आदि मेघा का उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने 25 मार्च 2018 को तीन मंजिल से नीचे फेंक कर मेघा की हत्या कर दी। मेघा के भाई पंकज ने शामली कोतवाली में आरोपी पति, सास-ससुर, ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, परंतु अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सास रेखा सिंघल भी आत्मसमर्पण कर जेल चली गई थी। आरोपी ससुर ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें