फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईल नंबर-आठ की खबर का जोड़-----

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल के विरुद्घ तहरीर दी, धरना समाप्त
विज्ञापन

खतौली। शुगर मिल में धरने पर पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार को किसानों ने बंधक बनाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया। सूचना मिलने पर सीओ डॉक्टर राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज पुलिस व पीएसी बल लेकर मिल में पहुंचे। सीओ ने किसानों का समझाने का प्रयास किया। किसान जीएम के विरुद्घ घटतौली का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अडिग हो गए। रात करीब 9 बजे सीओ ने जीएम के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। समिति के चेयरमैन ओमबीर सिंह की ओर से जीएम के विरुद्घ सीओ को तहरीर दी गई। तहरीर लेने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मिल में किसानों का धरना करीब 8 घंटे तक चला। धरने के दौरान मिल में गन्ना तौल भी बंद रही। पुलिस ने तहरीर लेकर जीएम के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर जीएम के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें