सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में खेत में पानी चला रहे किसान की करेंट लगने से मौत हो गई है।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मडहा गांव निवासी शंकर राजभर (55) पुत्र श्रीपति राजभर रेहन पर खेत लेकर खरबूजे की खेती करता था। शंकर ने खरबूजे की खेती के लिए जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव निवासी दयाशंकर सिंह का खेत रेहन पर लिया था। शुक्रवार रात नौ बजे खरबूज के फसल की सिंचाई कर रहा था। बार-बार बिजली आ-जा रही जा रही थी। इसी दौरान मोटर स्टार्ट करते समय करेंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रात्रि में ही तहसील प्रशासन और जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। शंकर राजभर की पत्नी भोना देवी ने इफ्तेफाकन करेंट लगने से मौत की तहरीर दी है। मृतक शंकर राजभर की चार लड़कियां हैं। सबसे छोटा एक लड़का है। चारों लड़कियों की शादी हो चुकी है।