मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी आरिफ पुत्र शमीम ने बताया कि उसका भाई अब्दुल्ला अकारण ही फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और अब्दुल्ला को पकड़ कर थाने ले गई। युवक से पूूछताछ जारी। उधर, मंसूरपुर पुलिस ने गांव मोलाहेड़ी के मंदिर के पास से जुआ खेलते हुए सलीम, इंद्रपाल, बाबू, अरमू निवासी मोलाहेड़ी व निर्देश निवासी जड़ौदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका चालान कर थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।