बड़ौत (बागपत)।
बावली के पास बड़ौत से बाइक पर जा रहे एक युवक के साथ लूट की वारदात झूठी पाई गई। नशे में होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। घायल को बावली के लोग अपने यहां लाए और सुबह इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूप निवासी अजय तोमर ने शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिनौली रोड पर कपड़े की दुकान करता है और बृहस्पतिवार की रात बाइक से अपने गांव सूप जा रहा था। जब वह पशु पैठ के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उससे मदद मांगी और उसे तमंचे के बल पर बरवाला मार्ग पर ले गए थे और मारपीट कर मरा समझ छोड़कर बाइक लूटकर भाग गए। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि जांच में यह मामला झूठा मिला। जिस बाइक को लूटना बताया है, वह उसके साथी की थी। वह शराब के नशे में थे। इस बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। बावली गांव के लोग उसे अपने घर ले गए और शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना उसके परिजनों को दी । बाइक भी जो लोग उसे अपने घर ले गए थे, वहीं खड़ी मिली है। उसने यह कहानी इसलिए घड़ी कि कहीं, जिसकी बाइक थी, उसे नई बाइक न देनी पड़े।