फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी निवासी एक विवाहिता को जहर खाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया है। नई मंडी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने कोतवाली आकर इस संबंध में बताया था। समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार करने के मामले में नामजद आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी की तलाश में मेरठ के परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस ने सुजडू गांव में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

तंबाकू खाने से दो की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरनगर। मदीना कालोनी के शाहनवाज और गुलशेर ने मोहल्ले की दुकान से खरीदकर तंबाकू खाया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें