फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। जंगल में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव नौना के रहने वाले रोहित और मदन दो बछड़े लेकर जंगल में छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में इन दोनों को गांव दूधाहेड़ी निवासी मोहित और विशाल मिले। चारों के बीच बछड़ों के बारे में पूछताछ करने को लेकर कहासुनी हो गई। रोहित, मदन ने गांव से अपने साथियों को भी फोन पर बुला लिया। इन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके मोहित और विशाल को गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचे से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायल मोहित के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें