फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के परिजनों की महिलाओं ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत
विज्ञापन

खतौली। गैंगरेप का प्रयास करने वाले दूसरे संप्रदाय के आरोपियों के परिजनों की महिलाओं ने पीड़िता युवती के परिजनों को केस वापस लेने की धमकी दी है। धमकी से पीड़ित पक्ष का परिवार भयभीत है। ग्रामीणों ने इस बाबत पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम दूसरे समुदाय के युवकों ने गांव की युवती को बदनीयती के इरादे से ईंख के खेत में खींचने की कोशिश की थी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने गांव में आरोपियों के यहां दबिश देकर एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर मामला शांत करा दिया था। पीड़िता के परिजनों की ओर से आसिफ और उसके दोस्त फरमान को नामजद कराया गया था। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि मंगलवार को आरोपियों के परिवार की महिलाएं पीड़िता परिवार के घर पर पहुंची। इन महिलाओं ने केस वापस लेने का दबाव बनाने को झूठे केस में जेल भेजवाने की पीड़ित पक्ष को धमकी दी। बुधवार को पीड़ित के परिजनों के साथ ग्रामीण कोतवाली में पहुंचे। इन लोगों ने धमकी के बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस फरार नामजद आरोपी फरमान को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें