फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, हंगामा, पांच का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी की आवाज को लेकर मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव नंगला में टीवी को तेज आवाज में चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया ।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव नंगला में दिलशाद के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रिश्तेदार घर में टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे और आवाज काफी तेज कर रखी थी। पड़ोसी नसीम ने तेज आवाज से टीवी चलाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दोनों पक्ष हंगामा करते रहे। पुलिस ने दिलशाद और उसके रिश्तेदार जहीरुददीन पुत्र सरफूदीन निवासी लोनी, एहसान पुत्र सिराजूददीन निवासी भनवाड़ा तथा दूसरे पक्ष के नसीम पुत्र मोमीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन पांचों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें